जांजगीर-चांपा : अकेली पाकर महिला से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। थाना पामगढ़ क्षेत्र में महिला के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान समारू साहू (निवासी नवापारा भैसों, थाना पामगढ़) के रूप में हुई है।
पीड़िता ने दिनांक 01 अप्रैल 2025 को पामगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी ने बेइज्जती की नियत से छेड़छाड़ की। रिपोर्ट के आधार पर अपराध क्रमांक 114/2025 के तहत धारा 74, 351(3) बी.एन.एस. में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी मनोहर लाल सिन्हा के नेतृत्व में टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध कबूल कर लिया, जिसके बाद उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में सउनि सरोज पाटले, आरक्षक यशवंत पाटले, अनुज खरे, सै. अनिल दिनकर सहित थाना पामगढ़ के स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।






