छत्तीसगढ़
17 वर्षीय बालिका को आत्महत्या के लिए उकसाने वाला आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। 17 वर्षीय बालिका को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले आरोपी हर्ष कौशिक (निवासी तिलाई, थाना जांजगीर) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
दिनांक 29 सितंबर 2024 को मृतिका ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सहायता केंद्र राहौद की टीम ने मौके पर पहुंचकर मर्ग जांच शुरू की।
पुलिस जांच में हुआ खुलासा
जांच के दौरान परिजनों और सहेलियों के बयान में सामने आया कि आरोपी हर्ष कौशिक ने मृतिका से प्रेम संबंध बनाए थे और बात-बात पर गाली-गलौज कर मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था।
साइबर तकनीकी की मदद से भी यह पाया गया कि आरोपी लगातार फोन पर मृतिका से संपर्क कर उसे आत्महत्या के लिए उकसा रहा था।






