छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा: अकलतरा पुलिस ने जुआ खेलते पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार, 19,500 रुपये नगद और मोबाइल जब्त

जांजगीर-चांपा: थाना अकलतरा क्षेत्र में पुलिस ने जुआ खेलते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 19,500 रुपये नगद, चार मोबाइल फोन और 52 ताश की पत्तियां बरामद की गई हैं। पुलिस ने यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत की है।

घटना का विवरण

दिनांक 27 दिसंबर 2024 को अकलतरा पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम अकलतरी तालाब के पास कुछ लोग रूपयों के दांव लगाकर ताश के खेल “काट पत्ती” में लिप्त हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मणीकांत पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रेड कार्रवाई की।

गिरफ्तार आरोपी

जुआ खेलते हुए जिन आरोपियों को पकड़ा गया, उनकी पहचान इस प्रकार है:

  1. अजय साहू (31), निवासी कीर्तिनगर वार्ड क्र. 11, थाना सिरगिट्टी, जिला बिलासपुर।
  2. शिव कुमार चौहान (33), निवासी कोटमीसोनार वार्ड क्र. 19, थाना अकलतरा।
  3. राहुल टांडी (25), निवासी कीर्तिनगर वार्ड क्र. 11, थाना सिरगिट्टी, जिला बिलासपुर।
  4. गांधीदास मानिकपुरी (38), निवासी कोटमीसोनार, थाना अकलतरा।
  5. निखिल कुमार श्रीवास (20), निवासी गतौरा, थाना मस्तूरी, जिला बिलासपुर।

Related Articles

Back to top button