छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

दहशत में ग्रामीण . हुड़दंगियों के हौसले बुलंद बेख़ौफ कर रहे पत्थर बाजी, खेतो के खंभे व पैरावट में लगाई आग, घर के बाहर रखे चारपाई भी तोड़े

ओपी राठौर/अफरीद — बम्हनीडीह ब्लॉक के ग्राम पंचायत अफरीद में होली के पूर्व हुड़दंगियों ने हुड़दंग मचाना शुरु कर दिया है हप्ते भर पहले से ही कई घरों में लगातार पत्थर फेक रहे है । उपद्रवियों के हौसले इतने बुलन्द हो गए है कि अब खेतो के फसलो को बर्बाद कर रहे पैरावट को फूंकने लगे है बीती रात चँदाई पारा निवाशी बल्लु राठौर के फसलो को बर्बाद करने के उद्देश्य से खंभो को उखाड़ दिया गया है पैरावट में आग लगा दी गई है वही गढ़ पारा निवाशी मुकुंद राठौर के घरों के शटर पर पथराव किया गया दुकान के बाहर रखे चारपाई तख़त को तोड़कर नजदीक के तालाब में फेंक दिया गया है इतना ही नही ज्ञानोदय शिशु मंदिर के पास लक्ष्मण निवास में हप्ते भर पहले से पत्थर बाजी हो रही है आपको बता दे पिछले कई वर्षों से ग्राम अफरीद में होली पूर्व पत्थर बाजी हो रही है जो रुकने का नाम नही ले रही ।

कारवाई नही होने से उपद्रवी के हौसले बुलंद . ग्रामीण कर रहे पुलिस चौकी की मांग ।

पुलिस कार्रवाई नही होने के चलते उपद्रवी के हौसले सातवे आसमान पर है रात होते ही ये उपद्रवी एकत्रित होते है और रात 12 बजे के बाद उपद्रव मचाते है कयास लगाया जा रहा है की पत्थर मारने के बाद मौहारी तालाब के तरफ भागते है । ग्रामीणों का कहना है होली त्यौहार तक पुलिस चौकी की बेवस्था या कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए

वर्जन
रात में पुलिस पेट्रोलिंग की जाएगी पकड़े जाने पर उपद्रवी पर कार्रवाई करेंगे ।

सावन सारथी
थाना प्रभारी सारागांव

Related Articles

Back to top button