छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा में जिला प्रशासन ने रोका बाल विवाह:घर में चल रही थी मंडप की तैयारी, दूल्हा 18 और दुल्हन 17 साल की थी

जांजगीर चांपा जिले में जिला प्रशासन ने समय रहते बाल विवाह को रुकवाया है। 14 अप्रैल से शादी को लेकर मंडप सजाने की तैयारी चल रही थी, जहां प्रशासन ने परिजनों को समझाइश देकर शादी रुकवाई। पूरा मामला नवागढ़ जनपद पंचायत के ग्राम तुरी (हीरागढ़) का है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अंकसूची के आधार पर दूल्हे की उम्र 18 वर्ष 9 माह और दुल्हन की उम्र 17 वर्ष 7 माह 13 दिन पाई गई। इसके बाद जिला प्रशासन और पुलिस टीम ने नाबालिगों के माता-पिता को समझाइश दी।

शादी रोकने पर परिजनों ने जताई सहमति

कलेक्टर आकाश छिकारा ने बाल विवाह रोकने के निर्देश दिए हैं, जिसपर महिला एवं बाल विकास अधिकारी अनीता अग्रवाल, जिला बाल संरक्षण अधिकारी गजेंद्र जायसवाल और पुलिस की टीम ने नाबालिगों की शादी रुकवाई। विवाह के योगय नहीं होने पर माता-पिता और परिजनों ने शादी रोकने पर सहमति जताई।

Related Articles

Back to top button