छत्तीसगढ़शिक्षा – रोज़गार

शिक्षक फेडरेशन एवम छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मंच के तत्वावधान में होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन।

चाम्पा –छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन एवं छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मंच जिला जांजगीर-चांपा के तत्वावधान में आयोजित रंगारंग होली मिलन समारोह का कार्यक्रम राठौर भवन केरा झरिया चाम्पा में संपन्न हुआ, इस कार्यक्रम का आयोजन कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे फेडरेशन जिला अध्यक्ष रविंद्र राठौर द्वारा किया गया था,जिसमें उद्बोधन के लिए सर्वप्रथम जिलाध्यक्ष धन्य कुमार पांडेय छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ जांँजगीर चांपा तथा सम्माननीय व्ही एस परिहार जी जिलाध्यक्ष तृतीय वर्ग प्रदेश शासकीय कर्मचारी संघ एवं संयोजक कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जांँजगीर चांपा,सम्माननीय अर्जुन सिंह क्षत्रिय जी जिलाध्यक्ष छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ एवं विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी विजय लहरे द्वारा उद्बोधन एवं शुभकामनाएंँ प्रेषित किया गया जिला अध्यक्ष रविंद्र राठौर के मार्गदर्शन में आज छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मंच एवं छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के तत्वाधान में होली मिलन समारोह कराया गया जिसमें पूरे जिले से विभिन्न संगठनों के प्रमुख एवं सभी शिक्षक साथी उपस्थित हुए उक्त कार्यक्रम का संचालन दिनेश तिवारी जिला सचिव द्वारा किया गया विशेष सहयोग हरीश कुमार गोपाल, दिलीप कुमार भारती , रामेश्वर प्रसाद आदित्य, विवेक कुमार राठौर ,सविता राठौर, बलराम कश्यप, संगीता सोनी ,डिंपी देवांगन, संगीता कशेर ,अंजू देवांगन ,मधु कारकेल, उमा कश्यप, आराधना कश्यप ,राजेश कश्यप, रोशन कुमार देवांगन ,दीपक राठौड़ ,रामेश्वरी अनंत, देवांगन, सुरेश कुमार साहू, प्रीति साहू ,क्षमा साहू ,गंगाराम पटेल ,नेता भाई राठौड़ ,सत्य प्रकाश देवांगन, सनत कुमार देवांगन ,सुनील अग्रवाल, शिव प्रसाद साहू ,बाबूलाल राठौर, जीवनलाल राठौर, गोकुल प्रसाद जायसवाल ,पुष्पा कश्यप ,सहित सभी शिक्षक साथी शामिल थे

Related Articles

Back to top button