छत्तीसगढ़

खुशियों को लगा ग्रहणः अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार पिकअप, 2 की उखड़ी सांसें, 36 लोग हुए घायल

बिलासपुर. जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है. जहां एक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई. घटना में 2 लोगों की मौत हो गई है. 36 लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिनमें से 15 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है. घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है.बता दें कि शादी के बाद बेटी को लेने के लिए 3 दर्जन से अधिक लोग पिकअप में सवार होकर उसकी ससुराल जा रहे थे. इसी दौरान टा थाना क्षेत्र की बेलगहना चौकी इलाके ग्राम सोनपुरी के पास वाहन हादसे का शिकार हो गया. हादसे में एक महिला और बुजुर्ग समेत 2 लोगों की मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया.जानकारी के अनुसार, सभी घायलों का सिम्स में उपचार जारी है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है.

Related Articles

Back to top button