छत्तीसगढ़
सी-मार्ट और मदर्स मार्केट में लटका ताला : भाजपा ने करोड़ों के भ्रष्टाचार का लगाया आरोप

दुर्ग। छत्तीसगढ़ की पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने महिलाओं को स्वरोजगार उपलब्ध कराने के लिए भिलाई में सी-मार्ट और मदर्स मार्केट की शुरुआत की थी. लेकिन अब यहां ताला लटकता नजर आ रहा है. जहां सी-मार्ट पूरी तरह बंद हो गया है. वहीं मदर्स मार्केट में महिला स्व सहायता समूहों का कब्जा तो है, लेकिन दुकानों के शटर में ताला लटका रहा है. विधायक देवेंद्र यादव और महापौर नीरज पाल ने लगभग 4 करोड़ रूपये खर्च कर मदर्स मार्केट का रिनोवेशन कराया. बड़े ही तामझाम के साथ बड़ी उपलब्धि के रूप में इसका लोकार्पण भी पूर्व सीएम के हाथों कराया गया. लेकिन अब ये करोड़ों रूपये बेकार होते नजर आ रहे हैं.






