छत्तीसगढ़

दोस्त ने दोस्त का रेता गला, हालत गंभीर:दुर्ग जिले मुख्यालय में 48 घंटे के अंदर चार घटनाएं, भिलाई में भी चला चाकू

दुर्ग जिला मुख्यालय में 48 घंटे के भीतर 4 जानलेवा वारदात को अंजाम दिया गया। इसमें दो की मौत हो गई है और दो की हालत गंभीर बनी हुई है। भिलाई के खुर्सीपार क्षेत्र में भी दो गुटों में चाकूबाजी हुई है। पुलिस सभी मामलों की तहकीकात कर रही है।

दुर्ग कोतवाली थाना अंतर्गत राजीव नगर में एक युवक ने अपने ही दोस्त का कटर से गला रेत दिया। जानकारी के मुताबिक तीन बस्ती चौक डॉक्टर दुकान के पास बीती देर रात डेढ़ से दो बजे के करीब की घटना है। वहां कुछ लड़के अपने दोस्त का बर्थडे मना रहे थे। घायल के दोस्त ने बताया कि इसी दौरान वहीं का रहने वाला सौरभ साहू और राहुल वैद्य कार से बर्थडे मनाने आए थे।

वो लड़के जिनके सामने हुई वारदात
वो लड़के जिनके सामने हुई वारदात

सौरभ ने चौक से तीन लड़कों को कार में बैठाया। वो कार लेकर कुछ दूर पहुंचा था कि एक दोस्त को उल्टी होने लगी। उसने कार को रुकवा दिया। इसी दौरान अचानक सौरभ ने अपने पास रखे चाकूनुमा कटर को निकाला और राहुल वैद्य का गला रेत दिया। राहुल लहूलुहान होकर वहीं गिर गया। इससे पहले की सौरभ राहुल के ऊपर और वार करता वहां मौजूद लड़कों ने सौरभ को धक्का देकर दूर गिरा दिया।

राहुल को खून से लतपथ देखकर सौरभ मौके पर अपनी कार को छोड़कर मिलपारा की तरफ से भाग या। इसके बाद बाकी लड़कों ने राहुल को सौरभ की कार में बैठाया और जिला अस्पताल लेकर गए। वहां डॉक्टरों ने उसे श्रीशंकाराचार्य हॉस्पिटल रेफर किया। उसके दोस्त उसे जिला अस्पताल से सीधे हाईटेक अस्पताल ले गए और उसे वहां भर्ती कराया। खबर लिखे जाने तक हालू की हालत काफी नाजुक बनी हुई है और उसे आईसीयू में रखा गया है।

घायल सोनू अस्पताल में उपचाराधीन
घायल सोनू अस्पताल में उपचाराधीन

खुर्सीपार में हुई चाकूबाजी एक गंभीर

इधर भिलाई के खुर्सीपार क्षेत्र में मंगलवार तड़के 4 बजे चाकूबाजी की घटना हुई। खुर्सीपार निवासी सोनू अपने परिजनों के साथ आंगन में बाहर सो रहा था। सुबह 4 बजे के करीब कुछ लोग वहां पहुंचे और उसके पास रखे मोबाइल को लेकर भागने लगे। अचानक सोनू की नींद खुल गई और वो उन लोगों को पकड़ने के लिए दौड़ा। कुछ दूर आगे जाने के बाद उन चारों ने सोनू को घेर लिया और इसके बाद चाकू और पेचकस से उसके सिर और कमर में कई वार किए। इससे सोनू वहीं ढेर हो गया। पीछे से पहुंचे परिजनों ने उसे लहूलुहान हालत में सुपेला अस्पताल पहुंचाया। वहां से उसे जिला अस्पताल दुर्ग रेफर किया गया है। खुर्सीपार पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

चाकू से गोदकर आकाश शर्मा को मर्डर

Related Articles

Back to top button