देश- विदेश
मशहूर गायिका Asha Bhosle का निधन, 92 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

नई दिल्ली। भारतीय संगीत जगत की दिग्गज गायिका Asha Bhosle का 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वे मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थीं, जहां शनिवार को तबीयत बिगड़ने के बाद उन्होंने अंतिम सांस ली।
परिवार की ओर से बेटे आनंद भोसले ने उनके निधन की पुष्टि की है। इस खबर के सामने आते ही फिल्म और संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। फैंस और कलाकार सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
Asha Bhosle ने अपने करियर में हजारों गीत गाकर भारतीय संगीत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।






