छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर जवानों-नक्सलियों में मुठभेड़ जारी:5 जिलों के 1400 से ज्यादा जवान अबूझमाड़ में घुसे; एक नक्सली के मारे जाने की खबर

छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर मंगलवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। अबूझमाड़ के जंगलों में हो रही इस मुठभेड़ में जवानों ने एक नक्सली को मार गिराया है। हालांकि इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

जानकारी के मुताबिक, कोहकमेटा थाना क्षेत्र में मुठभेड़ चल रही है। बताया जा रहा है कि, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बस्तर और कोंडागांव समेत अन्य जिलों के करीब 1400 से ज्यादा जवान 30 जून को नक्सलियों के कोर इलाके में घुसे हैं। इसके बाद सुबह से रुक-रुक कर फायरिंग चल रही है।

Related Articles

Back to top button