छत्तीसगढ़
डोंगाकोहरौद आंदोलन: जिला अस्पताल पहुंचे कलेक्टर-एसपी, अस्वस्थ ग्रामीणों का जाना हाल

जांजगीर-चांपा। डोंगाकोहरौद क्षेत्र में सड़क निर्माण की मांग को लेकर हुए आंदोलन के दौरान अस्वस्थ हुए दो स्थानीय ग्रामीणों से कलेक्टर जन्मेजय महोबे और पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने जिला अस्पताल पहुंचकर मुलाकात की। दोनों अधिकारियों ने चिकित्सकों को बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
चिकित्सकों के अनुसार दोनों ग्रामीणों की स्थिति सामान्य और स्थिर है तथा उनका उपचार जारी है। कलेक्टर ने बताया कि डोंगाकोहरौद मार्ग की मरम्मत का कार्य जारी है, जबकि सड़क के स्थायी निर्माण के लिए शासन स्तर पर स्वीकृति की प्रक्रिया चल रही है। स्वीकृति मिलते ही टेंडर जारी कर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। प्रशासन ने जनहित के मुद्दों पर संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।






