छत्तीसगढ़

खरौद नगर पंचायत उपाध्यक्ष पर जानलेवा हमला, धारदार हथियार से किया वार; आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग तेज

जांजगीर-चांपा। जिले के खरौद नगर पंचायत के उपाध्यक्ष महेश्वर यादव पर कथित जानलेवा हमले के बाद इलाके में तनाव और आक्रोश का माहौल है। गंभीर रूप से घायल उपाध्यक्ष ने हमले के पीछे पुरानी रंजिश और अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को कारण बताया है। वहीं, आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी नहीं होने पर स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताते हुए पुलिस से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, घटना खरौद के पौनी पसारी सब्जी मार्केट के पास हुई। महेश्वर यादव का आरोप है कि पहले उनके छोटे भाई को रोककर धमकाया गया और मोबाइल फोन के जरिए उन्हें मौके पर बुलाया गया। जैसे ही वे वहां पहुंचे, समीर यादव, साहिल यादव और स्वप्निल यादव ने उन पर हमला कर दिया।

Related Articles

Back to top button