छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपाराजनीतिराज्य एवं शहर

कमरीद में डांस प्रतियोगिता का हुआ आयोजन कुसमुंडा के प्रतिभागियों ने लहराया परचम…..

 

ओपी राठौर/ जांजगीर— 23 दिसम्बर शनिवार को ग्राम पंचायत कमरीद में रिकार्डिंग डांस प्रतियोगिता का भब्य आयोजन हुआ जिसमे बदमाश डांस ग्रुप कुसमुंडा ने अपना परचम लहराया मुख्य अथिति केशव सिंह राठौर ने विजेता ग्रुप को 20 हजार एक रुपये एवम सील्ड प्रदान किया । आपको बता दे डांस प्रतियोगिता में प्रदेश के अलग अलग जिलों से कलाकार शामिल हुए कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती एवम भारत माता की पूजा अर्चना के बाद की गई । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में केशव सिंह राठौर अध्यक्षता चुंडामणि राठौर विशिष्ट अतिथि उमा राजेन्द्र राठौर सुनील कंवर बुधराम कश्यप देव कुमार रविशंकर गबेल गीता बनाफर शामिल हुए तथा अतिथियों का स्वागत श्रीफल एवम साल भेट कर की गई। मुख्य अतिथि केशव सिंह राठौर ने अपने उदबोधन में सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा की यह मंच छोटा नही है इन मंचो में प्रस्तुती देने से आत्मविश्वास बढ़ता है और कलाकार उच्च शिखर पर पहुँचता है रिकार्डिंग डांस प्रतियोगिता में 42 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया जिसमे मनमोहक हिंदी छत्तीसगढ़ी देश भक्ति गीतों पर प्रस्तुति दी गई , डांसरों ने वाहवाही बटोरे परिणाम के साथ प्रतियोगिता का समापन हुआ ,कुछ प्रतिभागी ऐसे भी थे जिन्होंने अपने परफार्मेंस से दर्शकों सहित जजों को भी सोचने पर मजबूर कर दिया था अंततः बदमाश डांस ग्रुप कुसमुंडा ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बीस हजार एक रुपये एवम शील्ड का इनाम जीता वही हमर छत्तीसगढ़ धरोहर भवरखोल दूसरे स्थान पर रहे तृतीय स्थान पर झारसुगुड़ा से आये वन स्टेप डांस ग्रुप ने परचम लहराया,रात 11 से अगले दिन सुबह 11 बजे तक कार्यक्रम चला जिसमे ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहे।ग्रामीणों ने आयोजक समिति जय श्री महाकाल समिति की प्रशंसा की है।।

Related Articles

Back to top button