छत्तीसगढ़
जांजगीर में साइबर जागरूकता अभियान, ऑनलाइन ठगी से बचाव के दिए गए महत्वपूर्ण टिप्स

जांजगीर, 25 मार्च 2025। जिले में साइबर अपराधों और ऑनलाइन ठगी के बढ़ते मामलों को देखते हुए जांजगीर पुलिस ने साइबर जागरूकता अभियान चलाया। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में यह कार्यक्रम ग्राम जर्वे में आयोजित किया गया, जिसमें लोगों को साइबर अपराधों से बचने और यातायात नियमों का पालन करने की जानकारी दी गई।






