छत्तीसगढ़

CM बोले-सूपेबेड़ा के लिए दिल्ली से बुलाएं डॉक्टर:कलेक्टर कॉन्फ्रेंस में साय के तेवर कड़े; सारंगढ़, खैरागढ़, बिलासपुर, बस्तर, कवर्धा कलेक्टर पर जताई नाराजगी

सीएम विष्णुदेव साय ने कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस में गरियाबंद के सूपेबेड़ा में किडनी रोगियों पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि, किडनी के मरीजों की संख्या घटाने के लिए तेजी से कार्य करें। जरूरत पड़े तो दिल्ली से विशेषज्ञ बुलाएं। वहीं वह अपने स्वभाव के विपरीत भी नजर आए।

आमतौर पर सहज और सरल रहने वाले CM साय ने कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कड़े तेवर दिखाए। सभी जिला कलेक्टर को दो टूक कहा- भाषा पर संयम रखें, ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करें, नहीं तो मैं करूंगा। दरअसल, पिछले दिनों बिलासपुर और राजनांदगांव में अफसरों ने छात्राओं को जेल भेजने की धमकी दी थी।

वहीं राजस्व मामलों को लेकर भी उन्होंने नाराजगी जताई। CM ने कहा बोले- छोटे-छोटे कामों को लेकर उन्हें सीएम हाऊस तक आना पड़ रहा है। जनता भटक रही है, ये बर्दाश्त नहीं। राजस्व मामलों को लेकर उन्होंने खासतौर पर सारंगढ़, खैरागढ़ और बस्तर का जिक्र किया।

Related Articles

Back to top button