छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के दो मंत्री महिलाओं के घेराव में फंसे, मंत्री लखन लाल देवांगन के विवादित बयान से बवाल

रायपुर, 13 जनवरी। छत्तीसगढ़ शासन के आदिम जाति कल्याण एवं कृषि मंत्री रामविचार नेताम और उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन को फ्लोरा मैक्स की पीड़ित लगभग 300 महिलाओं ने घेराव कर बंधक बना लिया। यह घटना तब हुई जब महिलाएं अपनी समस्याओं को लेकर मंत्रियों से मिलने पहुंची।

फ्लोरा मैक्स से जुड़ी समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर महिलाएं पिछले 5 दिनों से धरने पर बैठी थीं। मंत्री रामविचार नेताम को पहले आवेदन देने के बाद महिलाओं ने लगभग 500 की संख्या में घेराव किया, जिससे दोनों मंत्री आश्रम प्रांगण में करीब पौने दो घंटे तक फंसे रहे।

इस दौरान महिलाओं के विरोध से नाराज होकर उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने महिलाओं से कहा, “ज्यादा हेकड़ी दिखाओगी तो पुलिस बुलाकर फेंकवा दूंगा।” मंत्री ने अधिकारियों को तुरंत पुलिस बुलाने के निर्देश भी दिए।

मंत्री देवांगन के इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जनता और विपक्षी दलों ने इस बयान की तीखी निंदा की है। सोशल मीडिया पर लोग मंत्री के व्यवहार को असंवेदनशील और महिलाओं के प्रति अपमानजनक बता रहे हैं।

महिलाओं की मांगें:
फ्लोरा मैक्स की पीड़ित महिलाओं ने अपनी मांगों को लेकर सरकार से हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने रोजगार और न्याय की गुहार लगाई है।

Related Articles

Back to top button