सक्ती के 24 होनहार विद्यार्थियों ने किया एयरपोर्ट भ्रमण, फाइटर प्लेन और कॉकपिट का लिया रोमांचक अनुभव

सक्ति। जिले के 24 होनहार छात्र-छात्राओं को एयरपोर्ट भ्रमण का विशेष अवसर प्रदान किया गया। यह शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, ज्ञानवर्धन और उज्ज्वल भविष्य के लिए बेहद प्रेरणादायी साबित हुआ।
कलेक्टर Amrit Vikas Topno के निर्देशन और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी Vasu Jain के मार्गदर्शन में इस विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जानकारी के अनुसार, 13 मई को जिला स्तरीय सामान्य ज्ञान और एप्टीट्यूड टेस्ट आधारित प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित की गई थी। इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 24 विद्यार्थियों का चयन किया गया। चयनित छात्र-छात्राओं को 16 मई को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय सक्ती से बस के माध्यम से Swami Vivekananda Airport माना रायपुर के लिए रवाना किया गया।
एयरपोर्ट पहुंचने पर विद्यार्थियों को विमानतल परिसर का विस्तृत भ्रमण कराया गया। इस दौरान फ्लाइंग ऑफिसर Vivek Kumar Sahu, तकनीशियन नेगी और अर्जुन ने बच्चों को फाइटर प्लेन एवं सिविलियन एयरक्राफ्ट की कार्यप्रणाली की जानकारी दी।






