छत्तीसगढ़

कार ने 5 को कुचला..2 की मौत का LIVE VIDEO:छत्तीसगढ़ में CSEB कर्मी के बेटे ने दो बाइक सवारों पर चढ़ाई गाड़ी; 3 घायल

कोरबा जिले में तेज रफ्तार कार एक के बाद एक दो बाइक सवारों को कुचलकर निकल गई, जिससे 2 लोगों की मौत हो गई। वहीं 3 की हालत नाजुक है। हादसे के बाद ड्राइवर ने थाने में जाकर सरेंडर कर दिया। आरोपी CSEB कर्मी का बेटा है। पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

तेज रफ्तार कार ने 2 अलग-अलग बाइक को टक्कर मार दी, जिससे 2 लोगों की मौत हो गई। - Dainik Bhaskar

मरने वाले में एक मनोज गिरी है, जो रामपुर का रहने वाला था, जबकि दूसरे का नाम शिवकुमार है, जो निहारिका क्षेत्र का रहने वाला था। वहीं दूसरी बाइक पर सवार तीन लोग घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीनों की हालत गंभीर है। ये हादसा वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया।

आरोपी CSEB कर्मी का बेटा है।
आरोपी CSEB कर्मी का बेटा है।
कोरबा में सड़क हादसे में शिवकुमार की मौत।
कोरबा में सड़क हादसे में शिवकुमार की मौत।

हादसे के बाद मची चीख पुकार

पुलिस के मुताबिक मंगलवार रात करीब 9 बजे तेज रफ्तार कार निहारिका की ओर से कोसाबाड़ी की तरफ जा रही थी। इस दौरान एक के बाद एक बाइक सवारों को कुचलती गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। वहीं भीड़ एकत्रित हो गई।

कोरबा में तेज रफ्तार की टक्कर से मनोज गिरी की मौत हो गई।
कोरबा में तेज रफ्तार की टक्कर से मनोज गिरी की मौत हो गई।

2 लोगों को डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया

इस दौरान राहगीरों की मदद से सभी को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन 2 लोगों को डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। वहीं तीन लोगों का जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Related Articles

Back to top button