छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मंकी-पॉक्स को लेकर एडवाइजरी जारी:स्वास्थ्य मंत्री ने अफसरों से कहा- गांव-गांव में जांच करवाइए, WHO कर चुका है पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी घोषित

छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य विभाग ने मंकी पॉक्स (एम-पॉक्स) बीमारी की रोकथाम के लिए एडवाइजरी जारी की है। बुधवार को स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने अधिकारियों को गांव-गांव में कैंप लगाकर लोगों को इस बीमारी के प्रति जागरूक करने और जांच करने कहा है।

दरअसल, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 14 अगस्त 2024 को मंकीपॉक्स (एम-पॉक्स) को अंतर्राष्ट्रीय चिंता का सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल (PHEIC) घोषित किया है।

स्वास्थ्य मंत्री ने गांव-गांव में शिविर लगाने को कहा है।
स्वास्थ्य मंत्री ने गांव-गांव में शिविर लगाने को कहा है।

छत्तीसगढ़ में अलर्ट मोड पर

प्रदेश के हर जिले में सरकारी अस्पताल को अलर्ट मोड पर रखा गया है। कोई केस सामने आने पर स्टेट हेल्थ डिपार्टमेंट इसकी जानकारी लेगा। प्रदेश के आदिवासी और नक्सल इलाके में कैम्प लगाकर लोगों की जांच की जाएगी। बीमारी के लक्षणों के बारे में लोगों को बताया जाएगा।

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बीमारी को सज्ञान में लेते हुए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को जिले के सभी विकासखंडों और विशेष रूप से ग्राम पंचायतों में शिविर लगाकर जांच करने कहा है।

Related Articles

Back to top button