छत्तीसगढ़

ब्रेकिंग: जांजगीर-चांपा में यातायात पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई

जांजगीर। नाबालिगों और शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर पुलिस का सख्त एक्शन! जिले में यातायात पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत 64 चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए समन शुल्क वसूला।

  • तीन शराबी चालकों की बाइक जब्त कर धारा 185 में केस दर्ज किया गया।
  • नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने और तीन सवारी समेत यातायात नियम तोड़ने वालों पर भारी जुर्माना।

पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के निर्देश और एएसपी उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में यह अभियान चलाया गया। वाहन चालकों को नियमों का पालन करने और शराब पीकर वाहन न चलाने की सख्त हिदायत दी गई।

Related Articles

Back to top button