छत्तीसगढ़

नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की वजह से नहीं प्रभावित होंगी बोर्ड परीक्षाएं

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव ऐलान हो चुका है. 22 जनवरी से शुरू हो कर 24 फ़रवरी तक चुनाव की पूरी प्रक्रिया समाप्त होगी. लेकिन मार्च के शुरुआत में ही बोर्ड की परीक्षाएं हैं, जिसको लेकर छात्र सहित पालकों में संशय की स्थिति बनी हुई है. इसको लेकर अब माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) की सचिव पुष्पा साहू ने बताया कि परीक्षा को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पहले ही पूरी कर ली गई हैं. बोर्ड परीक्षाएं प्रभावित नहीं होंगी.

Related Articles

Back to top button