छत्तीसगढ़

नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता: सुकमा में 15 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, ओडिशा स्टेट कमेटी का सदस्य भी शामिल

सुकमा। जिले में चल रहे नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी सफलता मिली है। यहां कुल 15 नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। आत्मसमर्पण करने वालों में ओडिशा स्टेट कमेटी का सदस्य सुदर्शन भी शामिल है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार सभी नक्सली सरायपाली क्षेत्र के बलौदा जंगल इलाके में सक्रिय थे और लंबे समय से नक्सली संगठन के लिए काम कर रहे थे। लगातार चल रहे ऑपरेशन और आत्मसमर्पण नीति से प्रभावित होकर इन्होंने हिंसा का रास्ता छोड़ने का फैसला लिया।

आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों ने हथियारों का जखीरा भी सुरक्षाबलों को सौंपा है। जानकारी के मुताबिक कुल 14 ऑटोमैटिक और देशी हथियार जमा किए गए, जिनमें रायफल और अन्य घातक हथियार शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि ये नक्सली कई वारदातों में शामिल रहे थे और सुरक्षा एजेंसियों के लिए चुनौती बने हुए थे।

अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले सभी नक्सलियों को छत्तीसगढ़ सरकार की पुनर्वास नीति के तहत आवश्यक लाभ दिए जाएंगे, ताकि वे मुख्यधारा में लौटकर सामान्य जीवन जी सकें।

Related Articles

Back to top button