छत्तीसगढ़
शिवरीनारायण पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 40 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त

जांजगीर-चाम्पा, 24 जनवरी। जिले में अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने के लिए जांजगीर-चाम्पा पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना शिवरीनारायण पुलिस ने रेड कार्रवाई करते हुए 40 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपी बादल भारद्वाज (26 वर्ष) निवासी खरौद, थाना शिवरीनारायण के कब्जे से करीब 10 हजार रुपये कीमत की महुआ शराब बरामद की। आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के कारोबार पर सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।






