छत्तीसगढ़

जुआ खेलते पार्षद-पत्रकार समेत 16 लोग गिरफ्तार:सीएसपी ​​​​​​​ने 3 थानों के टीआई के साथ की छापेमारी, 2.29 लाख कैश बरामद

दुर्ग जिले के छावनी सीएसपी हरीश पाटिल ने जामुल, छावनी और खुर्सीपार के टीआई और उनकी टीम के साथ बुधवार देर रात छापामार कार्रवाई की। उन्होंने पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में चल रहे जुए के अड्डे पर छापा मारकर पार्षद और पत्रकार समेत 16 लोगों को गिरफ्तार किया। इनके पास से 2.29 लाख रुपए और कई वाहन जब्त किए गए।

सीएसपी हरीश पाटिल ने बताया कि, उन्हें काफी समय से सूचना मिल रही थी कि यहां जुए की फड़ बैठती है। उन्होंने इसकी जानकारी एसपी जितेंद्र शुक्ला को दी। एसपी ने निर्देश दिया कि रात में जैसे ही जुआ की फड़ बैठे वो छापेमार कार्रवाई करें।

Related Articles

Back to top button