जांजगीर-चांपा

रात्रि में ट्रेलर से डीजल चोरी और लूटपाट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान और डीजल बरामद बलौदा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए आरोपी

जांजगीर-चांपा, 9 जून 2025। जिले के बलौदा थाना क्षेत्र में रात्रि के समय ट्रेलर से डीजल चोरी और राहगीर से लूटपाट की दो बड़ी वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से 150 लीटर डीजल, 2 मोटरसाइकिल, चांदी की चैन, मोबाइल फोन, और नगद ₹10,000 सहित लूटा गया कुल सामान बरामद किया गया है। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

दो वारदात, एक ही गिरोह

बलौदा थाना में दर्ज दो अलग-अलग प्रकरणों के अनुसार, पहली घटना 7 जून 2025 की है, जब विरेंद्र कश्यप निवासी नैला, अपनी बाइक से ग्राम जर्वे से नैला लौट रहा था। रास्ते में पाली डेम के पास पहले से खड़े चिनु पटेल, रविशंकर बरेठ, और राजेश पटेल ने उसका रास्ता रोककर मारपीट की। आरोपियों ने पीड़ित से ₹10,000 नकद, गले से चांदी की चैन और रियलमी मोबाइल लूट लिया तथा उसकी बाइक को डंडे से पीटकर क्षतिग्रस्त कर दिया। इस पर बलौदा थाना में अपराध क्रमांक 239/25, धारा 309(6), 126(2), 324(2) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया।

Related Articles

Back to top button