छत्तीसगढ़
धार्मिक भावनाएं आहत करने पर कार्रवाई: फ्लेक्स फाड़ने वाला आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के मामले में चांपा पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ धारा 298 BNS के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
मामले के अनुसार, भोजपुर निवासी योगेश कुमार देवांगन ने 15 मार्च 2026 को थाना चांपा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि भागवत कथा के दौरान समलाई मंदिर के पास लगाए गए फ्लेक्स बैनर को कलश यात्रा के समय आरोपी ने फाड़ दिया, जिससे धार्मिक आस्था को ठेस पहुंची।
जांच के दौरान आरोपी राजेश वाल्टर (71 वर्ष), निवासी मिशन फाटक रोड, भोजपुर चांपा ने पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।






