खेत गिरवी रखने के नाम पर 3 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा जिला। खेत गिरवी रखने के नाम पर 3 लाख रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपी की पहचान 36 वर्षीय राजालाल बर्मन, निवासी ग्राम कोसा, थाना मुलमुला थाना के रूप में हुई है।
प्रार्थिया भूरी बाई कुर्रे, निवासी बिलासपुर ने शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी ने जमीन गिरवी रखने के नाम पर 26 फरवरी 2024 को 3 लाख रुपये लिए थे। रकम लौटाने के बजाय उसने जमीन किसी अन्य व्यक्ति को बेच दी और पैसे मांगने पर धमकी देने लगा।
मामले में अपराध दर्ज कर जांच के बाद पुलिस ने आरोपी को 26 फरवरी 2026 को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने ठगी की बात स्वीकार की। उसके कब्जे से 2 हजार रुपये नकद भी जब्त किए गए।
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए आरोपी को बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।






