छत्तीसगढ़

कोरबा के जंगल में सड़क पार करते दिखे कई बाघ

कोरबा. आधी रात में जंगल का सफर, सुनसान रास्ता और अचानक बाघ सामने आ जाए तो किसी के भी होश उड़ सकते हैं. ऐसा ही देखने को मिला कोरबा जिले के पाली वन परिक्षेत्र के डी जे सांगा में, जहां आधी रात सैर पर निकले बाघ को सड़क पार करते देखकर बाइक सवार राहगीरों की सांसें थम गईं। उनमें 4 की संख्या में बाघ और एक शावक शामिल हैं। हालांकि उन्होंने अपने मोबाइल फोन से इस पल को कैद भी कर लिया. जिसमें बाघ सड़क पार करते हुए दिखाई दे रहा है, जिसके बाद से यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद वन विभाग की टीम इसकी जांच पड़ताल में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button