छत्तीसगढ़

सात समंदर पार से NRI पहुंचा प्रधानमंत्री का प्रचार करने:भिलाई में पिछले 1 महीने से है संतोष तिवारी, कहा- चौकीदार शेर है

प्रधानमंत्री मोदी का प्रचार करने 7 समंदर पार से उनका NRI फैन प्रचार करने भिलाई पहुंचा है। पिछले एक महीने से अपना करोड़ों का कारोबार छोड़कर प्रचार कर रहा है। उसने बताया लोकसभा चुनाव के लिए 50 एनआरआई की टीम देश में पीएम मोदी का प्रचार करने आई है। संतोष के मुताबिक भारत का चौकीदार शेर है।

NRI संतोष तिवारी 42 डिग्री तापमान में सिर पर भगवा गमछा और हाथों में मोदी के पक्ष में मतदान करने की अपील करने वाली तख्ती लेकर प्रचार कर रहे हैं। युवक ने अपना परिचय श्रीराम की गिलहरी के रूप में बताया। उसका कहना है कि जिस तरह एक छोटी सी गिलहरी ने समुद्र पर सेतु बनाने के लिए श्रीराम की मदद की थी, उसी तरह वो मोदी सरकार बनाने में अपनी सहभागिता दे रहा है।

भिलाई के सुपेला खड़ी चौक में खड़े होकर मोदी का प्रचार करता एनआरआई
भिलाई के सुपेला खड़ी चौक में खड़े होकर मोदी का प्रचार करता एनआरआई

संतोष तिवारी का जन्म भिलाई में हुआ और पढ़ाई करने के बाद उसका व्यापार विदेश में हो गया। वो काफी सालों से अफ्रीका और दुबई में रहकर बिजनेस करता है। उसके मुताबिक हर किसी का अपने राष्ट्र, देश और धर्म के प्रति दायित्व होता है। इसी तरह वो भी लोगों को वोटिंग के लिए जागरूक कर रहे हैं।

भारत का चौकीदार शेर है

संतोष ने कहा कि कुछ लोग भारत के चौकीदार को चोर कहते हैं, लेकिन वो अपने स्वार्थ के चलते ऐसा कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि सही मायने में भारत का चौकीदार शेर है। ऐसा इसलिए क्योंकि मोदी ने भारत से हर तरह की गंदगी हटाने का प्रण लिया किया। उन्होंने काफी हद तक भारत को स्वच्छ किया भी है।

दूसरा उन्होंने वंशवाद को हटाने का काम किया। आज आप देख लीजिए की छत्तीसगढ़ सरकार में मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री किस वंश से आते हैं। हमारे प्रधानमंत्री किस वंश से आते हैं। उन्होंने वंशवाद को हटाने का काम किया है।

तीसरा उन्होंने भारत से आतंकवाद को हटाने का काम किया है। एक बाद और मोदी सरकार आई तो भारत से आतंकवाद को पूरी तरह से हटा दिया जाएगा। नक्सलवाद भी पूरा हट जाएगा।

चौथा भारत से भ्रष्टाचार को कम करने के लिए डिजिटल ट्रांजेक्शन को बढ़ावा दिया। आज जितने डिजिटल ट्रांजेक्शन भारत में हो रहे हैं उतने किसी भी देश में नहीं हो रहे हैं। यही कारण है कि भाजपा सरकार के दौरान किसी ने भी टू जी, थ्री जी और नेशनल हेराल्ड जैसे घोटाले नहीं सुने होंगे

Related Articles

Back to top button