छत्तीसगढ़

बुजुर्ग महिला से लुटेरों ने लूटा चेन, केस दर्ज

दादी के साथ लूट की घटना की जानकारी मिलते ही विशाल फौरन अपने घर पहुंचा। दादी ने बताया कि एक युवक चेहरे पर गमछा बांधकर आया था। उसने पहले आवाज दी और पूछा कि भैया कहां है, इस पर बुजुर्ग महिला ने उसके दुकान में होने की बात कही। इतने में मौका पाकर युवक उनके गले से सोने की चेन लूटकर फरार हो गया। बुजुर्ग महिला ने बताया कि सोने की चेन के साथ लॉकेट भी जुड़ा था। घटना के दौरान उन्होंने चेन को बचाने की कोशिश की, जिसमें लॉकेट टूटकर जमीन पर गिर गया, उसे छोड़कर लुटेरा भाग निकला।

इस घटना के बाद व्यवसायी विशाल ने पुलिस को लूट की जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने अपने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी चेक किया। कैमरे से पता चला कि बदमाश की स्कूटी का नंबर CG 10 BL 1943 है, जिसके आधार पर पुलिस उसकी तलाश कर रही है। शहर में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। शहर में चाकूबाजी और मारपीट की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। इसके साथ ही आए दिन चोरी की घटनाएं हो रही हैं। इधर पुलिस चोरों को पकड़ पाने में फिसड्डी साबित हो रही है। लगातार हो रही घटनाओं पर लगाम नहीं लग पा रही है। शहर के बीच दिनदहाड़े घर में घुसकर हुई लूट की घटना के बाद आसपास के लोग भी दहशत में हैं।

Related Articles

Back to top button