छत्तीसगढ़

सरपंच पति पर फावड़े से जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम किरीत में रंजिश के चलते सरपंच पति पर फावड़े से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, तालाब ठेका संबंधी निविदा सूचना के दौरान सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने की बात को लेकर आरोपी संतोष साहू (52) का विवाद राजन पात्रे से हो गया। गुस्से में आरोपी ने फावड़े से उनके सिर पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

मामले की सूचना पर नवागढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त फावड़ा भी जब्त किया गया है।

Related Articles

Back to top button