छत्तीसगढ़
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

जांजगीर-चांपा। महिला थाना जांजगीर पुलिस ने शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने 24 जून 2026 को महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि पामगढ़ निवासी 27 वर्षीय ब्रजेश खांडे ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी (अजाक) सतरूपा तारम के नेतृत्व में महिला थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में महिला थाना प्रभारी सिलमानी टोप्पो, एएसआई ज्ञान प्रकाश खाखा, प्रतिभा राठौर, महिला प्रधान आरक्षक निशा पाण्डेय एवं एनुका तिर्की की सराहनीय भूमिका रही।






