छत्तीसगढ़
खेत में दफन मिली महिला की लाश, इलाके में फैली सनसनी

धमतरी। बोरई थाना क्षेत्र के आमानारा गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव के एक खेत में ताजा कब्र होने की सूचना मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस को कब्र में महिला का शव होने की जानकारी मिली।
मृतका की पहचान बिंदा बाई के रूप में हुई, जो 30 मई से लापता बताई जा रही थी। प्रारंभिक तौर पर मामला संदिग्ध मौत और हत्या की आशंका से जुड़ गया था, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।हालांकि, पुलिस जांच और जिला अस्पताल से प्राप्त दस्तावेजों के सत्यापन के बाद मामला पूरी तरह अलग निकला।
जांच में सामने आया कि बिंदा बाई की तबीयत खराब होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां 30 मई को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद उसके पति ने शव को घर के पीछे स्थित बाड़ी में दफना दिया था।






