छत्तीसगढ़

मोबाइल से ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, 13 हजार नगदी और मोबाइल जब्त

जांजगीर-चांपा। जिले में सट्टा और जुआ पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में थाना शिवरीनारायण पुलिस ने मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी मुकुंद केशरवानी (29 वर्ष) निवासी भोगहापारा, वार्ड क्रमांक 10 शिवरीनारायण को मुखबिर की सूचना पर 10 अप्रैल 2026 को दबिश देकर रंगे हाथों पकड़ा गया। आरोपी अपने मोबाइल के जरिए ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहा था।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सट्टा में प्रयुक्त 13,000 रुपये नगद और एक रियलमी कंपनी का मोबाइल फोन (कीमत लगभग 10,000 रुपये) जब्त किया है।

आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 06 और 07 के तहत मामला दर्ज कर थाना शिवरीनारायण में अपराध क्रमांक 138/26 पंजीबद्ध किया गया। इसके बाद विधिवत कार्रवाई करते हुए आरोपी को 11 अप्रैल 2026 को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप एवं एसडीओपी सतरूपा तारम के मार्गदर्शन में की गई।

Related Articles

Back to top button