इंस्टाग्राम दोस्ती बनी जाल: शादी का झांसा देकर युवती से अनाचार, आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा, 08 अप्रैल 2026। जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया के जरिए युवती से दोस्ती कर शादी का झांसा देकर अनाचार करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी अनिकेत तांडे (20 वर्ष), निवासी सोनादुला, थाना अकलतरा ने वर्ष 2022 में इंस्टाग्राम के माध्यम से पीड़िता से संपर्क किया। बाद में वह पीड़िता के घर पहुंचा और खुद को एचडीएफसी बैंक का कर्मचारी बताकर परिजनों के सामने शादी का प्रस्ताव रखा।
इसके बाद आरोपी ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ अनाचार किया। मामले की शिकायत मिलने पर थाना मुलमुला में अपराध क्रमांक 116/2026 के तहत धारा 64(2)(M) एवं 69 बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हीरापुर (रायपुर) से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।






