छत्तीसगढ़

तेज आवाज में DJ बजाने पर कार्रवाई, मेटाडोर सहित साउंड सिस्टम जब्त

जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले में देर रात तेज आवाज में DJ बजाने पर कोतवाली थाना चांपा पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने मेटाडोर में लगाए गए DJ सिस्टम को जब्त करते हुए संचालक को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार आरोपी ज्योतिष कश्यप (30 वर्ष) निवासी बाल्को कोरबा देर रात चांपा रोड पर मेटाडोर में साउंड सिस्टम लगाकर अत्यधिक तेज आवाज में DJ बजा रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मेटाडोर सहित DJ सिस्टम को जब्त कर लिया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय के निर्देश पर की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ कोलाहल नियंत्रण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता, सहायक उप निरीक्षक अरुण सिंह, प्रधान आरक्षक भीम श्रीवास और आरक्षक नितेश विश्वकर्मा का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button