छत्तीसगढ़
CG में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित पिकअप पलटने से 3 की मौत, 25 से अधिक घायल

नारायणपुर। नारायणपुर जिले में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नारायणपुर–ओरछा मार्ग पर ग्राम झारा घाटी के पास एक अनियंत्रित पिकअप वाहन पलट गई, जिससे 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 25 से अधिक लोग घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार पिकअप वाहन में 30 से ज्यादा लोग सवार थे। दुर्घटना में दो महिलाओं और एक पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही 108 संजीवनी एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को जिला अस्पताल नारायणपुर में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।






