छत्तीसगढ़

खाकी दागदार: जांजगीर-चांपा में गांजा तस्करी करते पुलिस आरक्षक गिरफ्तार, नाबालिग साथी के साथ 15 किलो गांजा जब्त

जांजगीर-चांपा: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में ‘रक्षक ही भक्षक’ बनने का मामला सामने आया है। शिवरीनारायण पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए महासमुंद में पदस्थ एक पुलिस आरक्षक और एक नाबालिग को गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 7.85 लाख रुपये मूल्य का गांजा बरामद किया गया है।

मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी

शिवरीनारायण थाना प्रभारी राजीव श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस टीम अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ अभियान चला रही थी। इसी दौरान मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली कि एक सफेद रंग की इक्को कार (क्रमांक CG 06 HE 2340) में भारी मात्रा में गांजा लेकर तस्कर गुजरने वाले हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने नाकाबंदी कर वाहनों की सघन तलाशी शुरू की।

कार की तलाशी और बरामदगी

संदिग्ध कार को रोककर जब उसकी तलाशी ली गई, तो पुलिस के भी होश उड़ गए। कार के अंदर एक थैले में 15 पैकेट अवैध गांजा रखा हुआ था।

  • कुल वजन: 15 किलो 700 ग्राम

  • कीमत: लगभग 7 लाख 85 हजार रुपये

  • अन्य जब्ती: तस्करी में प्रयुक्त 5 लाख की कार और दो मोबाइल फोन।

महासमुंद रक्षित केंद्र में पदस्थ है आरोपी आरक्षक

मामले में सबसे चौंकाने वाला खुलासा तब हुआ जब गिरफ्तार आरोपी की पहचान चंद्रशेखर साहू (37 वर्ष) के रूप में हुई। आरोपी महासमुंद रक्षित केंद्र (Police Lines) में आरक्षक के पद पर तैनात है। पुलिस की वर्दी की आड़ में वह लंबे समय से इस काले कारोबार में संलिप्त था या नहीं, इसकी जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button