छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा पुलिस ब्रेकिंग: बहन से मारपीट व तोड़फोड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। थाना कोटमीसोनार पुलिस ने महिला के साथ मारपीट, तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी शराब पीने के लिए अपनी ही बहन से पैसे की मांग कर रहा था, मना करने पर उसने गाली-गलौज, मारपीट और घर में रखे सामानों में तोड़फोड़ की।

घटना 31 अक्टूबर 2025 को ग्राम पोड़ीदलहा की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देश पर ASI राजेंद्र सिंह क्षत्रिय के नेतृत्व में आरोपी अजीत कुमार टंडन (निवासी पोड़ीदलहा, थाना अकलतरा) को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने जुर्म स्वीकार किया।

आरोपी के खिलाफ धारा 296, 351(2), 333(1), 119(1), 324 बीएनएस के तहत कार्रवाई कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। कार्रवाई में प्रधान आरक्षक अनिल हंसराज और आरक्षक विजय कुमार राठौर का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button