छत्तीसगढ़
महिला से छेड़खानी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, अकलतरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई

जांजगीर-चांपा। अकलतरा थाना क्षेत्र में महिला से छेड़खानी करने वाले आरोपी को पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान जगन्नाथ पाटले (43 वर्ष), निवासी बम्हनीन, थाना अकलतरा के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार आरोपी ने पीड़िता को अकेला पाकर उसकी बेइज्जती करने की नियत से छेड़छाड़ की। महिला के शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग गया। शिकायत पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 584/2025 धारा 74, 79 BNS के तहत मामला दर्ज किया।
थाना अकलतरा पुलिस ने आरोपी को पकड़कर पूछताछ की, जिसमें उसने अपराध स्वीकार किया। पर्याप्त सबूत मिलने पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।






