छत्तीसगढ़
जांजगीर जिला अस्पताल से फरार हुआ विचाराधीन बंदी, पुलिस ने शुरू की तलाश

जांजगीर-चांपा। धोखाधड़ी के मामले में जिला जेल खोखरा में निरुद्ध बंदी पंचराम निषाद उर्फ पंचू (37) शनिवार सुबह इलाज के दौरान जिला अस्पताल जांजगीर से फरार हो गया। आरोपी जेल प्रहरी को चकमा देकर भाग निकला।
मामले की जानकारी मिलते ही जांजगीर पुलिस ने जिले की सीमाओं पर नाकाबंदी कर दी है। साथ ही अलग-अलग पुलिस टीमों को शक्ति, रायगढ़ और महासमुंद की ओर रवाना किया गया है। GRP और RPF पुलिस को भी अलर्ट किया गया है और रेलवे स्टेशनों पर सघन जांच जारी है।
फरार बंदी के खिलाफ धारा 262 BNS के तहत अपराध दर्ज किया गया है। वहीं, लापरवाही बरतने पर ड्यूटी पर तैनात जेल प्रहरी को निलंबित कर दिया गया है।






