छत्तीसगढ़

बीजापुर में नक्सली वारदात: भाजपा कार्यकर्ता पूनम सत्यम की हत्या, इलाके में दहशत

बीजापुर। जिले में मद्देड एरिया कमेटी के नक्सलियों ने भाजपा कार्यकर्ता पूनम सत्यम की हत्या कर दी है। घटना की जिम्मेदारी नक्सलियों ने खुद ली है।

मिली जानकारी के अनुसार, भाजपा के मंडल कार्यकर्ता के रूप में सक्रिय पूनम सत्यम को नक्सलियों ने मुखबिरी के आरोप में मौत के घाट उतारा। घटना स्थल से पुलिस को एक पर्चा भी मिला है, जिसमें लिखा था कि “काफी दिनों से उसे टारगेट पर रखा गया था, कई बार समझाइश दी गई, लेकिन उसने बात नहीं मानी।” पर्चे में मद्देड एरिया कमेटी ने इसे “जन कार्रवाई” बताया।

सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा बल मौके पर पहुंच गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। मृतक पूनम सत्यम पिछले कुछ महीनों से पार्टी गतिविधियों में सक्रिय रूप से हिस्सा ले रहा था।

Related Articles

Back to top button