छत्तीसगढ़

Fire In Mini Pickup: चलती मिनी पिकअप बनी आग का गोला, ड्राइवर ने छलांग लगाकर बचाई जान

Fire In Mini Pickup बिलासपुर, 12 अक्टूबर 2025 – छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में रविवार को एक चलती मिनी पिकअप वैन में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। यह हादसा कोतवाली थाना क्षेत्र के राजीव प्लाजा के पास हुआ, जहां मिनी पिकअप में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।

तीन बड़े नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, तीन दशकों से थे संगठन में सक्रिय…

गाड़ी में आग लगते ही ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए चलते वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पिकअप धू-धू कर जलती रही जबकि आसपास मौजूद लोग वीडियो बनाते नजर आए। स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी, जिसके बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

Chaitanya Baghel: शराब घोटाले में भूपेश बघेल के बेटे को झटका, बेल नहीं मिली

शॉर्ट सर्किट की आशंका

प्रारंभिक जानकारी में माना जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी, हालांकि विस्तृत जांच के बाद ही कारण की पुष्टि हो सकेगी। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गया।

Related Articles

Back to top button