छत्तीसगढ़
जांजगीर पुलिस ने अवैध फटाखा रखने वाले आरोपी के खिलाफ निकाला जुलूस, 8 हजार रुपए के फटाखे बरामद

जांजगीर। थाना जांजगीर पुलिस ने अवैध फटाखा भंडारण और बिक्री के आरोप में सागर खत्री (25) निवासी अकलतरा रोड, जांजगीर को गिरफ्तार कर कार्रवाई की। आरोपी के कब्जे से 2 कार्टून में रखे विभिन्न फटाखे, जिनकी कीमत लगभग 8 हजार रुपए है, बरामद किए गए।
पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप व CSP श्रीमती कविता ठाकुर के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। आरोपी के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम की धारा 9 (ख) के तहत विधिवत कार्यवाही की गई।
इस कार्रवाई के बाद थाना जांजगीर पुलिस ने जिले में अवैध फटाखा बिक्री और भंडारण पर सख्त संदेश देते हुए जुलूस निकालकर आम जनता को जागरूक किया।






