छत्तीसगढ़

शराब के लिए पैसे मांगने पर युवक से मारपीट, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चाम्पा। पामगढ़ थाना क्षेत्र में शराब पीने के लिए पैसे की मांग को लेकर युवक से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी कुलदीप कश्यप निवासी डोंगाकोहरौद ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 28 अगस्त की शाम लगभग 6:30 बजे वह अपने साथी के साथ पामगढ़ शराब भट्ठी के पास था। उसी समय ग्राम चण्डीपारा निवासी मन्नू दिवाकर उर्फ सुनील दिवाकर (19 वर्ष) अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा और शराब पीने के लिए पैसे की मांग करने लगा। जब प्रार्थी ने पैसे देने से इंकार किया तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।

इसी दौरान मन्नू दिवाकर ने शराब की बोतल से कुलदीप के सिर पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। साथ ही अन्य आरोपियों ने हाथ-मुक्कों से भी उसकी पिटाई की। घटना की सूचना पर थाना पामगढ़ में अपराध क्रमांक 383/2025 धारा 296, 351(3), 115(2), 119(1), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।A

Related Articles

Back to top button