छत्तीसगढ़
जांजगीर-चांपा : दहेज प्रताड़ना करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

जांजगीर-चांपा, 30 अगस्त। दहेज की मांग करते हुए पत्नी से मारपीट करने और उसे प्रताड़ित करने वाले आरोपी पति को अकलतरा पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
मामला अकलतरा थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार ग्राम कौड़िया निवासी समारू केंवट ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी बेटी का विवाह वर्ष 2024 में ग्राम चंगोरी निवासी सुशील केंवट (22) के साथ हुआ था। शादी के बाद से ही आरोपी पति दहेज की मांग को लेकर पत्नी के साथ गाली-गलौज व मारपीट करता था।
बताया गया कि 12 अगस्त 2025 को आरोपी ने विवाद के दौरान पत्नी से मारपीट की और उसके शरीर को आग से जलाने की भी कोशिश की। इस मामले में अकलतरा थाने में अपराध क्रमांक 413/2025 धारा 296, 115(2), 118(2), 85 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था।






