जांजगीर-चांपा पुलिस की पहल : सबरिया समाज की महिलाओं को मिला हुनर और स्वरोजगार का रास्ता
जांजगीर-चांपा, 30 अगस्त 2025। जिले के सबरिया समाज को मुख्यधारा में लाने और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) ने एक सराहनीय पहल की है।
इस पहल के तहत ग्राम बनारी और परसदा की सबरिया समाज की महिलाएं पहली बार जिला पंचायत की स्व-सहायता बिहान ग्रुप से जुड़ीं। यहां तीन समूह बनाए गए हैं, जिनमें प्रत्येक में 10-10 महिलाएं शामिल हैं।
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उन्हें विभिन्न तरह की ट्रेनिंग दी जा रही है।
कृषि विज्ञान केंद्र, बनाहील में किसानों द्वारा कुक्कुट पालन और मत्स्य पालन की विशेष ट्रेनिंग दी गई।
वहीं खोखसा गांव की अनुभवी महिला ने समूह की महिलाओं को साबुन और डिटर्जेंट बनाने का प्रशिक्षण प्रदान किया।
एसपी पाण्डेय ने बताया कि यह पहल सोशल पुलिसिंग के तहत की जा रही है ताकि सबरिया समुदाय के लोग हुनरमंद बनकर न सिर्फ अपने पैरों पर खड़े हो सकें, बल्कि समाज की मुख्यधारा में भी मजबूती से जुड़ सकें।






