छत्तीसगढ़

धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

जांजगीर-चांपा। थाना चांपा क्षेत्र के ग्राम कुरदा से धार्मिक भावनाओं को आहत करने का मामला सामने आया है। शनिवार को गणेश पूजा पंडाल में शराब के नशे में पहुंचे दो युवकों ने हंगामा करते हुए समिति सदस्यों से विवाद कर लिया और आवेदक राजू दास महंत के साथ मारपीट भी की। घटना की सूचना मिलते ही चांपा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चंद घंटों में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वीरेंद्र बंजारे (37 वर्ष) और मंजूलाल उर्फ राजेश बंजारे (26 वर्ष), दोनों निवासी ग्राम कुरदा वार्ड क्रमांक 10, के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लकड़ी का बत्ता भी बरामद किया है। दोनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

इस मामले में थाना चांपा में धार्मिक भावनाओं को आहत करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है। घटना के बाद गांव में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता सहित पुलिस टीम की विशेष भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button