छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

क्षेत्रीय समस्या को लेकर भाजपा नेता धर्मपाल राठौर ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात

जांजगीर-चांपा। क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर वरिष्ठ भाजपा नेता धर्मपाल राठौर ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने इलाके में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं किसानों से जुड़ी परेशानियों का विस्तृत उल्लेख करते हुए शीघ्र समाधान की मांग रखी।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धर्मपाल राठौर की बातों को गंभीरता से सुनते हुए कहा कि सरकार जनता की मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सड़क निर्माण, ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों की सुविधाओं के विस्तार तथा किसानों को लाभ पहुंचाने वाले योजनाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार हर वर्ग की समस्याओं को दूर करने के लिए ठोस कदम उठा रही है और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना ही उनकी पहली प्राथमिकता है। धर्मपाल राठौर ने मुख्यमंत्री के आश्वासन पर आभार जताते हुए कहा कि क्षेत्र की जनता को अब राहत की उम्मीद है।

Related Articles

Back to top button